RRC–NER–Apprentice–Vacancy–2025 | भारतीय रेलवे के अंतर्गत ट्रेड अपरेंटिस के 1104 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी।

RRC NER Apprentice Vacancy 2025 | भारतीय रेलवे के अंतर्गत ट्रेड अपरेंटिस के 1104 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप  भारतीय रेलवे में काम करने के इच्छुक है या रेलवे में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे के उत्तर पूर्वी रेलवे आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया हैं।  दरअसल भारतीय रेलवे के उत्तर पूर्वी  रेलवे द्वारा  1104 ट्रेड अपरेंटिस के पदों के लिए अधिसूचना जारी किया गया हैं।  इस वेकन्सी  से समबन्धित सम्पूर्ण जानकारी हम इस  ब्लॉग के माध्यम से बताएँगे कृपया अंत तक इस ब्लॉग को ध्यान पूर्वक पढ़े जिससे आप भर्ती और भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

RRC NER Apprentice Vacancy 2025 | भारतीय रेलवे के अंतर्गत ट्रेड अपरेंटिस के 1104 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी।

इस ब्लॉग में इस भर्ती की विस्तृत जानकारी जैसे -:  पदों का विवरण, कुल पदों की संख्या , शारीरिक मापदंड, पात्रता हेतु मानदंड, आयु सीमा , अंतिम तिथि,आवेदन शुल्क , चयन प्रक्रिया, विभिन्न योग्यता आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन कैसे करे?  इन सभी की जानकारी क्रम से देंगे ताकि आपको किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आप सही सही तरीके से फॉर्म के लिए अप्लाई कर पाएं। 

इन भर्तियां  के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 24 जनवरी से प्रारम्भ हो चुकी है। अतः योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी को पढ़ने के बाद दिनांक 24 जनवरी 2025 से 23 फ़रवरी 2025 तक  आवेदन कर सकते हैं। 

नीचे रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक दिया गया है तथा विभागीय विज्ञापन का पीडीऍफ़ नोटिफिकेशन भी डाउनलोड करने का लिंक भी दिया गया हैं। कृपया विभागीय  वेबसाइट के अवलोकन के बाद ही जॉब के लिए  के लिए अप्लाई करे, ताकि कोई त्रुटि न हो। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे में अपरेंटिस के कुल 1104 रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी अर्थात 1104 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगी।  

विभिन्न पदों से संबंधित कुछ विस्तृत जानकारियां इस प्रकार हैं :-

विभिन्न विभागों के नाम :-

मकेनिकल वर्कशॉप, गोरखपुर 

सिगनल वर्कशॉप, गोरखपुर कैंट 

ब्रिज वर्कशॉप, गोरखपुर कैंट 

मैकेनिकल वर्कशॉप, इज्जत नगर

डीजल शेड, इज्जत नगर

कैरिज एंड वैगन, इज्जत नगर

कैरिज एंड वैगन, लखनऊ जंक्शन

डीजल शेड, गोंडा

कैरिज एंड वैगन, वाराणसी


विभिन्न पदों के नाम 

फिटर

वेल्डर

इलेक्ट्रिशियन

कारपेंटर

पेंटर

मशीनिस्ट

टर्नर

मैकेनिक डीजल

ट्रिमर


कुल पदों की संख्या 

1104 पद। 


आयु सीमा 

RRC NER Apprentice Vacancy 2025 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तक निर्धारित किया गया हैं, अतः जिनकी आयु 15 से 24 वर्ष तक हैं वह RRC NER Apprentice Vacancy 2025  के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा ST, SC,OBC  आदि विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गयी है , जो आयु सीमा में छूट होने के साथ लागु होगी।  

विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार से हैं :- 

सामान्य (general) /इ डब्लू एस के लिए आयु -

आयु 25.01.2001 से 24.01.2010 के बीच होनी चाहिए। 

ओबीसी  के लिए आयु -

25.01.1998 से 24.01.2010 के बीच  होनी चाहिए। 

एससी / एसटी  के लिए आयु -

25.01.1996 से 24.01.2010 के बीच होनी चाहिए। । 


नोट(NOTE)  :-  आरक्षित श्रेणी के लोगो को सरकार की विभिन्न नियमो के हिसाब से आयु सीमा में छूट दिया जायेगा। इसकी और अधिक जानकारी आप ऑफिसियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते है। 


शैक्षिक योग्यता ( EDUCATIONAL QUALIFICATION )

  • RRC NER Apprentice Vacancy 2025 में अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को  कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा 10 वी की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 
  • जिस ट्रैड में आप अप्लाई करना चाहते हैं, उससे सम्बंधित ट्रेड में आई टी आई (ITI) का प्रमाण पत्र होना आवश्यक हैं, तभी आप RRC NER Apprentice Vacancy 2025 में अप्लाई करने के लिए योग्य होंगे। 


RRC NER Apprentice Vacancy 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां -

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि-

24.01.2025


आवेदन करने की अंतिम तिथि -

23.02.2025  सायं 5.00 बजे तक।  


RRC NER Apprentice Vacancy 2025 में आवेदन की फीस ( Application fees)-

  • सामान्य वर्ग और ओबीसी  वर्ग के लिए 100 rs.  फीस हैं।  
  • ST./ SC./ OBC. /EWS./ PWD. और महिला उम्मीदवारों के लिए  कोई शुल्क नहीं हैं, अर्थात वे फ्री में फॉर्म  भर सकते हैं। 


RRC NER Apprentice Vacancy 2025 में चयन की प्रक्रिया निम्न  लिखित चरणों में पूरी होगी-

1. मेरिट सूचि (Merit List )

  •  शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। 
  • कक्षा 10 वी में प्राप्त अंको और आईटीआई में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट सूचि तैयार तैयार करने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया होगी। 


2.डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन (DOCUMENT VERIFICATION)

  • मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थी का चयन होगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। 
  • सभी चयनित उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज जैसे :- शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आईटीआई से सम्बंधित प्रमाण पत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे, जिनके पश्चात सभी दस्तावेजों की जाँच करके वेरिफिकेशन किया जायेगा। 


3. शारीरिक परीक्षण (MEDICAL EXAMINATION) -

  • सभी चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात उनका शारीरिक परीक्षण किया जायेगा, जिससे यह पता लगाया जा सके की, अभ्यर्थी उस सम्बंधित ट्रेड पोस्ट के लिए  शारीरिक रूप से फिट है या नहीं। 
  • इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद अभ्यर्थी का फाइनल सिलेक्शन हो जाता है। 



वेतनमान ( SALARY PAY SCALE) -

चयनित उम्मीदवारों को रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमो के अनुसार स्टायपेंड दिया जायेगा। स्टायपेंड की राशि रेलवे बोर्ड और सम्बंधित ट्रेड के आदेशों व नियमो के अनुरूप होगी।  


RRC NER Apprentice Vacancy 2025 के लिए अप्लाई कैसे करे ?

आप रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर RRC NER Apprentice Vacancy 2025 के लिए अप्लाई कर सकते है।  अप्लाई करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हैं ,अतः आप घर बैठे ही अपने लैपटॉप या मोबाइल से फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। 


आवेदन करने के लिए आप निचे दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं -

1.विभागीय वेबसाइट पर जाए। CLICK HERE....

2. वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण करें - अपने मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 

3. पदों के लिए आवेदन करें या फॉर्म भरें - सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी , नाम, जन्मतिथि, पता तथा अन्य सभी जानकारी जो मांगी जाएँ सही सही भरें।  

4. दस्तावेजों अपलोड करना - 
पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर , मार्कशीट , तथा अन्य सभी मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट दिए गए साइज के अंतर्गत अपलोड करें। 

5. आवेदन किये जाने वाले पद के लिए शुल्क का भुगतान करें - 
ऑनलाइन किसी भी माध्यम से आसानी से शुल्क का भुगतान किया जा सकता हैं। 

6. आवेदन फॉर्म को सबमिट करें - 
भरी गयी सभी जानकारी को चेक लड़ने के बाद फॉर्म लो सबमिट कर दें। 
इन सभी स्टेप को फॉलो करने के बाद आपका फॉर्म फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट  हो जायेगा। अप्लाई किये गए फॉर्म का पीडीऍफ़ डाउनलोड करके अपने पास रखें। 


सभी महत्वपूर्ण  लिंक -

विभागीय विज्ञापन पीडीऍफ़ डाउनलोड क्लिक करें..

ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक यहाँ क्लिक करें..


रोजगार और शिक्षा से सम्बंधित खबरों के लिए हमारे ग्रुप  को ज्वाइन करें-

सीजी जॉब्स whatsapp ग्रुपCg jobs telegram group join link